भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला दानापुर से गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपी का नाम कुंदन कुमार सिंह है। उस पर पहले से दो और मामले दर्ज हैं। हालांकि उसके द्वारा अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है
मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को देने और रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के दानापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम कुंदन कुमार सिंह है। उस पर पहले से दो और मामले दर्ज हैं। हालांकि उसके द्वारा अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
SDPO दानापुर ने बताया कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात कॉल के जरिए उनसे रंगदारी मांगी और धमकी भी दी।
शिकायत पर दानापुर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की, जो 13 नवंबर 2024 को की गई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी कुंदन जो भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इस व्यक्ति पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
शराब की जांच के लिए एनालाइजर का इस्तेमाल किया
पहला मामला 2019 में खगौल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी शराब पीकर जेल गया था। दूसरा मामला नवादा थाना क्षेत्र, भोजपुर में दर्ज हुआ था, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका था।
उन्होंने आगे कहा कि जब पुलिस ने आरोपी से और पूछताछ की, तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने शराब की जांच के लिए एनालाइजर (Analyzer) का इस्तेमाल किया, और पुष्टि हुई कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।
जांच में अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसने ही अक्षरा को फोन किया था। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में और आगे की कार्रवाई की जा रही है।