उत्पाद विभाग की छापेमारी में रांची में शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है
रांची
उत्पाद विभाग ने टाटीसिल्वे थाना के महिलोंग के महुआ टोली बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है।
रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद Arun Kumar Mishra के निर्देश पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।
250 ब्रांडेड शराब की बोतलें ज़ब्त
छापेमारी के क्रम में मनोज कुजूर के मकान के अंदर और मकान के पीछे करकट के कमरे से 980 प्लास्टिक बोतल में विदेशी शराब और 250 ब्रांडेड शराब की बोतलें ज़ब्त की गई है
घटनास्थल से मकान मालिक मनोज कुजूर को हिरासत में लिया, जबकि मुख्य अभियुक्त चंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सभी प्लास्टिक बोतल के नकली शराब (Fake liquor) को ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरा जा रहा था। मौके से अवैध विदेशी शराब 828 लीटर बरामद किया गया।