शहर के न्यू बरगंडा में गुरुवार सुबह 6 बजे संदेहास्पद स्थिति में एक महिला सड़क के किनारे दर्द से कराहती हुई पाई गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई बताया गया कि महिला काफी दर्द से कराह रही थी। जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने पीड़ित महिला को कंबल दिया। जिसके बाद महिला सड़क के किनारे ही सो गई। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा शक्ति को दी गई। जिसके बाद पुष्पा शक्ति मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंची और महिला को उठाकर सदर अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि महिला को दो लड़के रात के वक्त टेंपो से लेकर उसरी नदी के किनारे आए थे। संदेह जताया जा रहा है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!