सीएम योगी गुरुवार को निरसा आएंगे……

Nirsa : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुरुवार को धनबाद जिले के निरसा में आएंगे. वह निरसा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के समर्थन में नया डंगा काली मंदिर मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. सभा सुबह 11 बजे  से शुरू होगी. योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. सुरक्षा को लेकर प्रशासन के स्तर पर तैयारी की जा रही है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को सभा स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!