ईचागढ़ विस क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 15.26% वोटिंग NDA प्रत्याशी हरेलाल ने पत्नी संग किया मतदान : चांडिल

Chandil : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार दिख रही है. लोग सुबह उठकर ही मतदान केंद्रों पहुंचने लगे थे. चौका मतदान केंद्र पर समय से पहले ही मतदाता पहुंचकर मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. निर्धारित समय पर मतदान शुरू होने के बाद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके बाद सभी अपने काम में लग गये. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वृद्ध, महिला, युवा सभी वर्ग के मतदाता जागरूक मतदाता होने का संदेश दे रहे हैं. सभी उत्साहित होकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और देश के सजग नागरिक होने का दायित्व निभा रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह नौ बजे तक 15.26 प्रतिशत मतदान

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दिन ईचागढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे 23 में से 16 प्रत्याशी अपने-अपने मतदान केंद्र में मतदान करेंगे. अन्य सात उम्मीदवार ईचागढ़ के बाहर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं चांडिल के भादुडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय में बनाये गये बूथ संख्या 292 में एनडीए के उम्मीदवार हरेलाल महतो ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया. विधानसभा चुनाव को लेकर हर बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. कई मतदान केंद्रों पर वृद्ध मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण उनको भी मतदान करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

About Author

error: Content is protected !!