नौकरी दिलाना पहली प्राथमिकता झरिया के स्थानीय युवाओं को….

DHANBAD : झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह सोमवार को झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। डिगवाडीह सोनार पट्टी 12 नं.,12 नं. खटाल, जोरापोखर बस्ती 12 नं.,डिगवाडीह सी.एफ.आर.आई. कॉलोनी ,डिनोवली मोड़, गोकुल धाम नुनूडीह , एन.बी.सी.सी. कॉलोनी , नुनूडीह न्यू काली मंदिर, मोहन बाजार पाथरडीह , पाथरडीह लोको बाजार , गुलगुलिया बस्ती , टीनाधौड़ा पाथरडीह, कुलटाँड़, अजमेरा, सुदामडीह न्यू मांईस कॉलोनी, सुदामडीह रिवर साईड बस्ती (बजरंगदल कार्यालय), जोरापोखर बस्ती शिव मंदिर (जूता गेट), होरलाडीह 5 नं. काली मंदिर समेत विभिन्न क्षेत्रों मे मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान रागिनी सिंह का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगो ने अभी से ही जीत की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। आज भी बस्ती के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित है। प्रत्याशी रागिनी सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पांच साल कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन की सरकार ने सिर्फ आमजनो को ठगने का काम किया है।

2019 में चुनाव जीतने के बाद पांच साल जनता के बीच कहीं दिखाई नहीं दी।अब चुनाव के समय आपके बीच पहुंच रही हैं और अपना विकास गिना रही हैं। झरिया मे युवाओं को नौकरी पर आफत बनी हुई है, बेरोज़गारी और काम के लिए स्थानीय युवा दूसरे शहरों और राज्य मे पलायन को मजबूर हैं। मेरी पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना ताकि वे अपना और अपने परिवार का भविष्य बना सके। झरिया में कैसा विकास हुआ आप से छुपा नहीं है. इस बार आपको जवाब देने का मौका मिला है।

About Author

error: Content is protected !!