सीएम नीतीश ने शारदा सिन्हा के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि…..

Patna :   बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली से पटना लाया गया. उनके पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने घोषणा की कि गुरुवार सुबह 8 बजे पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा. जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित घर जायेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में किया गया था भर्ती 

बता दें कि लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत 26 अक्टूबर को अचानक बिगड़ गयी थी. इसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर उनको प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था. लेकिन 4 नवंबर की शाम को इंफेक्शन की वजह से शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गयी थी. ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था. लेकिन 5 नवंबर मंगलवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया.

About Author

error: Content is protected !!