अवैध संबंध बनाते देख लिया तो मार डाला, नाबालिग लड़की हत्याकांड का खुलासा

Palamu :  चैनपुर थाना स्थित तलेया बभंडी में बीते सोमवार एक कुएं से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी का गांव में किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था. मृतक नाबालिक लड़की ने उसे अवैध संबंध बनाते देख लिया था. इसलिए उसने लड़की की हत्या कर उसके शव को कुंए में फेक दिया था. बता दें कि मृतिका की पहचान नक्सली हमले में मारे गये दिवंगत एम. अंसारी की सबसे छोटी बेटी के रूप में हुई है. एम. अंसारी की निधन के बाद से उसकी पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ अपने पैतृक गांव में रह रही है और कपड़ा सिलकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!