रागिनी सिंह ने झरिया में कई तालाबों के साफ सफाई का लिया जायजा

DHANBAD : भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और उनकी बेटी शताक्षी सिंह ने झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया कहा जो 5 साल तक आपके बीच में रहे, आपके सुख दुःख में साथ रहे वैसे प्रत्याशी को चुने। वैसे लोग की नहीं जो जीत कर आपको भूल जाय । जनसंपर्क के दौरान रागिनी सिंह कई छठ तालाबों का निरीक्षण किया। तालाब की साफ सफाई और पानी भरवाने को लेकर नगर निगम और बीसीसीएल अधिकारी से बात किया। साथ ही भालगढ़ा टीना दौड़ा सहित कई तालाबों में खुद के प्रयास से भी सफाई करने, टैंकर से तालाब में पानी की व्यवस्था करवाने, बिलीचिंग पाउडर छिड़कवाने पर पहल किया। रागिनी सिंह ने कहा कि छठ पूजा समिति द्वारा सूचना मिली कि यहां के तालाब के चारों ओर गंदगी पसरा हुआ है तालाब में पानी नहीं हैं जिसपर हम आए और सारी व्यवस्था कराई जा रही है। छठ महापर्व में छठवरतीयों को कहीं कोई परेशानी नहीं हो इसे देख रहें है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!