Ranchi : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जैप तीन गोविंदपुर धनबाद कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अंबर लकड़ा को देवघर का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की सुबह गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है. गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को इलेक्शन कमीशन ने अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद से हटाने का आदेश दिया था. लेकिन राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं किया था. आदेश के तीन दिन बाद भी गृह विभाग ने अधिकारियों का पैनल चुनाव आयोग को नहीं भेजा. उधर डुंगडुंग भी देवघर एसपी के पद पर बने हुए थे. इसी के मद्देनजर इलेक्शन कमीशन ने रविवार को राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजा था. जिसके बाद देवघर एसपी के लिए सोमवार को अंबर लकड़ा, सरोजिनी लकड़ा और मनीष टोप्पो के नाम का पैनल आयोग को भेजा गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!