छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, बेटे ने रिलीज किया मां का नया गाना…

छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, बेटे ने रिलीज किया मां का नया गाना…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि उनकी मां पूरी ताकत से लड़ रही हैं, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है। सुबह 3:30 बजे तक उनकी हालत नाजुक बनी रही।

लोकगायिका शारदा सिन्हा की सेहत में लगातार बिगड़ती जा रही है। कल सोमवार की देर शाम उनका ऑक्सीजन स्तर बेहद कम हो जाने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

बताते चलें शारदा सिन्हा लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि उनकी मां पूरी ताकत से लड़ रही हैं, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है। सुबह 3:30 बजे तक उनकी हालत नाजुक बनी रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा हाल-चाल
शारदा सिन्हा की गंभीर हालत की खबर सुनकर PM नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। प्रधानमंत्री ने उपचार में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। फैंस लगातार छठी मैया से शारदा सिन्हा को जल्द स्वस्थ करने की कामना कर रहे हैं।

छठ गानों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा
बताते चलें Sharda Sinha अपने छठ गानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि फैंस कहते हैं कि उनके गानों के बिना छठ अधूरा है। इस महापर्व पर उनके गाए हुए छठ गाने हर जगह सुने और बजाए जाते हैं।

उनके नए गाने (New Chhath Song) का Video अंशुमान सिन्हा ने रिलीज किया है। तबीयत खराब होने से पहले शारदा ने इस गाने को रेकॉर्ड कर लिया था, लेकिन इसका वीडियो शूट नहीं हो पाया। ऐसे में उनके बेटे ने इसे एडिट करके वीडियो रिलीज किया है।

नया गाना रिलीज
शारदा सिन्हा के बेटे ने कैप्शन में लिखा, ‘इस बीच जबकि मां की स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई जारी है, मै एक छोटा सा प्रयास कर मां के नए छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का एक वीडियो भी पोस्ट कर रहा हूं।

ऑडियो रिलीज के पश्चात AIIMS हॉस्पिटल के परिसर में ही अपने लैपटॉप और मोबाइल डेटा की मदद से मां की पुरानी सुंदर स्मृतियों के एक गुच्छे को छठ महापर्व की मनोरम छटा के साथ समागम कर इस Video का निर्माण मैने किया है।’

About Author

error: Content is protected !!