Ranchi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसमें डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर की जनसभा शामिल है. कोडरमा में डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से जनसभा होगी. हजारीबाग के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से और जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से जनसभा होगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!