SDPO कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन…

मैथन SDPO कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन, चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने का निर्णय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा अनुमंडल कार्यालय मैथन में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निरसा एसडीपीओ रंजक मणिक बाखला ने किए। एसडीपीओ ने कहा कि आज की बैठक खास कर चुनाव को लेकर की बैठक की गई है।
बैठक में पुराने मामलों की स्थिति, अपराधी का नियंत्रित करने के बारे में चर्चा के अलावा नियमित वाहन जांच अभियान, कांडों का निष्पादन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में खास कर आगामी विधानसभा चुनाव 20 नवम्बर को होनी है। चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। जिसको लेकर सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया है। बैठक में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय, मैथन प्रभारी आकृष्ट अमन, गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार, कालूबथान प्रभारी नितेश मिश्रा, पंचेत प्रभारी प्रभात रंजन राय, कुमारधुबी प्रभारी पंकज कुमार सहित सभी ओपी प्रभारी मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!