भूकंप के तेज़ झटकों से थर्राया झारखंड,इतने देर तक हिलती रही धरती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखण्ड में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए। झारखंड में कई जगहों पर भूकंप के लगातार झटको से धरती लगभग पांच सेकंड तक हिलती रही। जानकारी के अनुसार भूकंप को मापने वाले मशीन रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जबकि इसका एपिसेंटर झारखंड के खरसावां जिले से लगभग 13 किलोमीटर दूर था। वही लगातार आये इन झटको के वजह से लोग डर के मारे घरों से निकलकर बाहर आने लगे। वही अभी किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने निकलकर नहीं आयी है। वही इस घटना पर लोगों का कहना है कि वे सभी सुबह उठकर अपने दैनिक जीवन के कार्यों में लगे हुए थे कि तभी करीब नौ बजकर बीस मिनट पर अचानक से धरती हिलने लगी। जिसके कारण हमलोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ समय तक तो हमे पता ही नहीं चला की हुआ क्या,लेकिन बाद में हमे पता चला की यह भूकंप के झटके थे। वही बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके जमशेदपुर के साथ-साथ रांची के भी कई हिस्सों में भी महसूस किये गए।