फूल ले जा रही पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; 3 घायल

फूल ले जा रही पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; 3 घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : रांची मुरी मार्ग पर जिंतुपीढ़ी के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान अनिल मोदक (44) और गौरांग विश्वास (41) के रूप में हुई। घायलों में वैन चालक रिपन विश्वास, सुकुमार मोदक और मनीष यादव शामिल हैं। ये सभी लोग बंगाल के नादिया जिले के बेड़ाकामगाछी थाना ताहिरपुर के रहने वाले हैं। सभी घायलों को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह 4 बजे हुआ। वैन में 5 लोग सवार थे, जो बंगाल के नादिया जिले से अलग-अलग तरह के फूल लेकर रांची आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने वैन को साइड से टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना पुलिस ने स्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वैन के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी थी। वहीं 3 लोग घायल थे। पुलिस ने सभी को तुरंत रिम्स अस्पताल भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।

About Author

error: Content is protected !!