काली पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो द्वारा किया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: हीरापुर लिंडेस क्लब रोड स्थित श्री श्री श्यामा पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो ने फीता काटकर एवं प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर किया।
सांसद ने कहा इस अवसर पर समिति के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए काली माता का आशीर्वाद सब पर बना रहे यही मंगल कामना करता हूं।
समिति के सदस्य बरिया अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने कहा कि 2013 में इस पूजा का आयोजन किया गया था और इस वर्ष पूजा के 12 साल पूरे हो गए हैं l हर साल की भांति इस वर्ष भी समिति के सदस्यो की चंदा से ही काली पूजा संपन्न हुआ है ।
उन्होंने समस्त धन्यवाद वासियों को काली पूजा दीपावली भाई फोटा द्वार पूजा एवं छठ पर्व की हार्दिक अभिनंदन दिए l