चिरकुंडा चेकनका पर पुलिस ने 86 हजार रूपये जब्त…..

वाहन जांच के दौरान चिरकुंडा चेकनका पर पुलिस ने 86 हजार रूपये जब्त की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा : (बिरेन्द्र ठाकुर) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा क्षेत्र पर लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान मंगलवार की रात झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमा पर स्थित बराकर पुल के समीप चिरकुंडा चेकनाका पर पुलिस ने एक कार संख्या जेएच 10 सीएल 9791 से 86 हजार रू नगद जब्त किया। इस संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। चेकनाका पर उपस्थित दंडाधिकारी बिरेन्द्र अटल ने बताया कि कार में सवार मो. सकील पिता मो. इस्लाम आसनसोल से चिरकुंडा स्थित तालडांगा अपने दोस्त के पास आ रहे थे। मो सकील ने कहा कि वे मूलतः बक्सीडीह डालमिया नगर पेट्रोल पंप जिला गिरिडीह के रहने वाले हैं।

About Author

error: Content is protected !!