अवैध बालू लदे ट्रैक्टर नें ली छात्रा की जान,ग्रामीण कर रहे मुवावजे की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर नें ली छात्रा की जान,ग्रामीण कर रहे मुवावजे की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: रामगढ़ में अवैध बालू का खेला पहले तो रात के अंधेरे में चलता था,लेकिन अब तो नदियों से सटे थाना क्षेत्रों में यह दिन-दहाड़े असमय ही निर्दोषों को काल के गाल में धकेल रहा हैं। जहां गोला थाना क्षेत्र के घघरी गांव में साइकिल से एक छात्रा रोज की तरह बंदा गांव के स्कूल जा रही थी कि तभी रजरप्पा की ओर से आ रहे अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

जिसके बाद उसे आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने बताया कि वह लड़की अपने घर की अकेली कमाने वाली बच्ची थी,जो काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करती थी। घर में माँ है,लेकिन उसके पिताजी की पहले ही मौत हो चुकी है। वही घटना की सुचना पाकर गोला पुलिस नें शव को अपने कब्जे में ले तो लिया है,लेकिन ग्रामीण घटनास्थल पर उचित मुवावजे और नौकरी की मांग कर रहें

About Author

error: Content is protected !!