एक करोड़, चौदह लाख, निन्यानबे हजार, नौ सौ अस्सी रूपये, जी०डी० गोयनका स्कूल से बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : विधानसभा चुनाव-2024 2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने हेतु लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मतदान में धन-बल का उपयोग करने के उद्देश्य से नकद रूपया छुपाकर रखा गया है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, प्रथम, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची एवं Flying Squad Team नामकुम को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में करीब 100 की संख्या में सशस्त्र बल को शामिल किया गया। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु छापामारी के दौरान जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल की घेराबंदी करते हुए परिसर की सघन तलाशी ली गयी, जिस दौरान स्कुल के अध्यक्ष मदन सिंह पे० स्व० रामगणेश सिंह, सा० नामगणेश सिंह साई कॉलोनी चुटिया, रॉची एवं विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे। तलाशी के क्रम में उप-प्रधानाध्यापक के कमरे में लकड़ी के अलमीरा से काफी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया। बरामद रकम की गणना Cash Counting Machine से किये जाने पर कुल-1,14,99,980/-रू० (एक करोड़, चौदह लाख, निन्यानबे हजार, नौ सौ अस्सी रूपये) पाये गये। उक्त बरामद रकम के संबंध में चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किये जाने के आरोप में नामकुम थाना में कांड सं0-419/24, दि०-30.10.24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद रकम के वैध स्रोत के संबंध में पता किया जा रहा है। उक्त बरामदगी के संबंध में औपचारिक सूचना, आयकर विभाग को दी गयी है।
जप्त सामानों को विवरण :-
1. नकद 1,14,99,980/-रू0,
2. विभिन्न ब्राण्ड का अवैध विदेशी शराब- 03 बोतल,
3. अमेरिकन टूरिस्टर बैग 01 अदद्,
4. स्मार्ट फोन 02 अदद्,
छापामारी दल / अनुसंधान में शामिल पदाधिकारी एवं बलों का नामः-
1. श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉची,
2. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची, 3. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, रॉची,
4. श्री के०वी० रमन, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रॉची,
5. श्री विजय कुमार, प्रखण्ड विकास, पदाधिकारी नामकुम सह F.S.T. दण्डाधिकारी, नामकुम, 6. श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी, नामकुम, रॉची,
7. श्री लक्ष्मीकांत, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया, रॉची,
8. श्री रंजीत कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली, 9.
श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी टाटीसिलवे, रॉची, रॉची,
10. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर,
11 12. श्री भवेश कुमार, प्रभारी, खरसीदाग ओ०पी०,
. श्री जयदीप टाप्पो पु०नि० सह थाना प्रभारी डोरंडा,
13. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, नामकुम थाना, रॉची,
. पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना, रॉची, 14 15. पु०अ०नि० सोनु कुमार दास, नामकुम थाना, रॉची,
16. पु०अ०नि० जयदेव सराक, नामकुम थाना, राँची, 17. नामकुम थाना एवं खरसीदाग ओ०पी० सशस्त्र बल,