रिम्स से छह दिन के मासूम को लेकर फरार हुई महिला, पुलिस ने बिहार के वैशाली से किया गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिटी SP राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 21 अक्टूबर को रिम्स में रामगढ़ जिला की रहने वाली रबीता देवी अपने छह दिन के बच्चे और पति रमेश वेदीया के साथ ईलाज के लिए रिम्स आई थी
रांची के रिम्स से छह दिन के नाबालिक को लेकर फरार होने वाली महिला रजनी माला (Rajni Mala) को पुलिस ने बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिक को सकुशल बरामद किया है।
सिटी SP राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 21 अक्टूबर को रिम्स में रामगढ़ जिला की रहने वाली रबीता देवी अपने छह दिन के बच्चे और पति रमेश वेदीया के साथ ईलाज के लिए रिम्स आई थी।
ईलाज कराने के दौरान रबीता (Rabita) ने अपने छह दिन के बच्चे को बगल में खड़ी एक महिला को रखने के लिए दिया। ईलाज के बाद जब रबीता लौटी तबतक अज्ञात महिला इनके नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई।
SP ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान के क्रम में बच्चे और बच्चे को लेकर भागने वाली महिला को बिहार के वैशाली जिला से बरामद किया गया।
SP ने बताया कि टीम में बरियातु
थाना प्रभारी मनोज कुमार, भानु कुमार भारती, अक्षय कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।