गिरिडीह पुलिस का ऐक्शन- मवेशियों से लदा ट्रक जब्त,

निमियाघाट में मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस पशुओं की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में निमियाघाट थाना पुलिस ने एनएच-19 पर चरकीटोंगरी के पास छापेमारी कर मवेशियों से लदे ट्रक संख्या बीआर 03 जीए 5965 को जब्त कर लिया. ट्रक पर 8 गाय, 2 बछड़े, 10 भैंस व 9 भैंस के बच्चे ठूंसकर लदे हुए थे. तस्कर उन्हें पश्चिम बंगाल की ओर ले जा रहे थे. पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराते हुए स्थानीय गोशाला को सौंप दिया. वहीं, ट्रक के चालक लल्लू साव, खलासी जीतेन्द्र सिंह व गुड्डू यादव (तीनों बिहार के आरा निवासी) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने ट्रक मालिक व पशु तस्करों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. छापामारी में निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई अभिजीत कुमार, आरक्षी भागीरथ महतो, सिकेश कुमार मोदी व प्रदीप कुमार केसरी शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!