गिरिडीह पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने आर्थिक अपराध के खिलाफ मुहीम तेज कर दी है. इसी कड़ी में अहिल्यापुर, बेंगाबाद, पचंबा, मुफ्फसिल, लोकाई नयनपुर, निमियाघाट, नवडीहा ओपी व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व टीम गठित कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से ऑटोमेटिक पिस्टल, कट्टा, मैगजीन व जिन्दा कारतूस एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक किराना के दुकान से भारी मात्रा में गांजा व नकद 55 हजार रुपए के साथ एक धंधेबाज़ को गिरफ्तार किया गया. पचंबा थाना क्षेत्र में भी एक ठिकाने पर छापेमारी कर गांजा के साथ बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई. वहीं, साइबर डीएसपी आबिद खान ने छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी हालत में आर्थिक अपराध पनपने नहीं दिया जायेगा. जरूरत पड़ी तो ड्रोन कैमरे से निगाहबानी की जाएगी.