धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भरा अपना नामांकन का पर्चा

वि स चुनाव के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भरा अपना नामांकन का पर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज अपना नामांकन पर्चा भरा। वही नामांकन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में वोट करने की मांग की। उसके बाद जनसभा स्थल से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा अपने समर्थको के साथ बारिश में भीगते हुए निकल पड़े। समर्थको में जोश खरोश दिखा,भाजपा प्रत्याशी को जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए धनबाद समाहरणालय पहुंचा।

वहा पर भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा पांच लोगों के साथ अपना नामांकन करने निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में पहुंचे। उनके साथ पूर्व संसद पीएन सिंह,भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा,अधिवक्ता नरेंद्र त्रिवेणी मौजूद रहे। अपना नामांकन भरने के बाद कार्यालय से बहार निकल के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की हुंकार भरी।

About Author

error: Content is protected !!