बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से दुखद खबर आ रही है। एक डीजीएम की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तालाब में कार गिरने की वजह से डीजीएम खुद को बचा नहीं सके, जबकि कार में सवार बेटा किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकलने में सफल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौत की खबर लगते ही प्लांट से लेकर घर तक कोहराम मच गया। घटनास्थल पश्चिम बंगाल के चास एरिया के आसपास का है। इसलिए पोस्टमार्टम वहीं हो गया है। शव बोकारो लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा।