अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपी गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई सार्वजनिक परेड

पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को पुलिस ने भेजा जेल; हत्याकांड के सभी पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज यादव, सुमित और शिवाकर के रूप में हुई है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस समय भी दोनों आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी। लगातार कार्रवाई के बाद अब सभी पांच नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!