Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा प्रखंड के खास अंगारपथरा बस्ती स्थित इस्लामिया मिल्लत कमेटी की पंचायत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के बाद मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू को भारी बहुमत से सदर (अध्यक्ष) तथा मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू को बहुमत के साथ सेक्रेटरी (सचिव) पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंचायत क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू एवं सेक्रेटरी मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पंचायत कमेटी को और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस्लामिया मिल्लत कमेटी के निर्वाचित सदस्य
मोहम्मद राजू अंसारी
मोहम्मद इरशाद अंसारी
मोहम्मद साजिद अंसारी
मोहम्मद तबरेज शाह
मोहम्मद फिरोज अंसारी
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी गांव के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनहित के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।