जमीन खोदकर 6 बोरे में भरे नोट बरामद, बादुड़िया नगर पालिका चेयरमैन के ठिकानों से पहले ही मिल चुके हैं 80 लाख रुपये कैश

#कोलकाता : जमीन खोदकर 6 बोरे में भरे नोट बरामद, बादुड़िया नगर पालिका चेयरमैन के ठिकानों से पहले ही मिल चुके हैं 80 लाख रुपये कैश

#कोलकाता :- उत्तर 24 परगना जिले की बादुड़िया नगर पालिका के तृणमूल कांग्रेस (TMC) चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी चेयरमैन को साथ लेकर उनके पार्टी कार्यालय और उससे सटे पाट के खेत में भारी सुरक्षा के बीच तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान जमीन खोदकर नोटों से भरे 6 बोरे बरामद किए गए, जिन्हें मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया था। बरामद रकम की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर रकम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह राशि 1 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।
इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य के कथित गुप्त ठिकानों पर छापेमारी कर 80 लाख रुपये नकद बरामद किए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उनके कार्यालय और बागान बाड़ी से हजारों सरकारी तिरपाल (त्रिपाल) भी बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, भारी मात्रा में कैश और सरकारी सामग्री मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच में शामिल हो सकता है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!