निरसा थाना में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा सौहार्द के साथ मनाने की अपील
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद —निरसा: दुर्गा पूजा को लेकर निरसा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में निरसा सीओ रमेश रुहिदास, बीडीओ इंद्रलाल व थानेदार मनजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
अधिकारियों ने पूजा कमेटियों व जनप्रतिनिधिकयों को पूजा को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन से अवगत कराया और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा. थानेदार मनजीत कुमार सिंह ने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पंडाल व मेला की सुरक्षा में कमेटी के सदस्यों को मुस्तैदी से लगाने को कहा. थानेदार ने विसर्जन जुलूस को लेकर भी चर्चा की. बैठक में बबलू दास, काशी कोइरी, तुलसीदास हाजरा, शिवशंकर यादव, श्याम कुमार सिंह पांडे, गुरमीत सिंह डांग, मनजीत सिंह, मनोज सिंह, झूलन मिश्रा, मोहम्मद हामिद आदि उपस्थित थे.