LJP अकेले चुनाव लड़ेगी या…’ क्या बोल गये चिराग

LJP अकेले चुनाव लड़ेगी या…’ क्या बोल गये चिराग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : LJP यानी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले, ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है। इसके बाद उस पर केंद्रीय संसदीय समिति की मुहर लग जायेगी और ये परिस्थिति अधिसूचना जारी होने से पूर्व तय हो जाएगी। मौका था लोजपा के आक्रोश रैली का। यह रैली धनबाद के कोयला नगर में आयोजित की गयी थी। चिराग इसमें शिरकत करने आज ही धनबाद पहुंचे थे।

मौके पर चिराग पासवान ने झारखंड की मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को बिहार और पूरे देश के समक्ष शर्मसार करने का काम किया और जिस तरह से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गये उससे देश ही नहीं दुनिया के सामने झारखंड को शर्मसार होना पड़ा। ऐसे में झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यह अब तय हो चुका की चुनाव के बाद झारखंड में एक नई सरकार बनने जा रही है। और उस सरकार में लोक जान शक्ति पार्टी रामविलास की अहम भूमिका होगी।

About Author

error: Content is protected !!