BREAKING NEWS: SP कोठी के आगे लोडिंग ने बाइक सवार को रौंदा ,कपिल शर्मा की दर्दनाक मौत

शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के सिटी कोतवाली से आ रही है। जहां एसपी कोठी के सामने एक अनियंत्रित लोडिंग के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए एक बाइक सवार को उड़ा दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा पुत्र दामोदर प्रसाद शर्मा उम्र 35 साल निवासी सेवड़ा अपने बच्चो को पढ़ाने के लिए शिवपुरी में रहता था। आज वह अपने घर जा रहा था तभी एसपी कोठी के सामने पोहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अशोक लीलैंड की लोडिंग ने कपिल को उड़ा दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि यह गाड़ी बीच शहर में लगभग 100 किमी की रफ्तार में थी। साथ ही बताया है कि ड्राइवर इसे में था। इस हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

About Author

error: Content is protected !!