बोकारो में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

बोकारो में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बोकारो पुलिस ने गोलीकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला नावाडीह थाना क्षेत्र का है, जहां 7 नवंबर 2026 को कुलदीप कुमार महतो पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कारु महतो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

बोकारो पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

खबरे पसंद आये तो चैनल को Follow, Like and Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं।

About Author

error: Content is protected !!