धनवार बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता, बैग लेकर भाग रहा एक अपराधी जमुआ के बंसीडीह में धराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनवार (गिरिडीह): धनवार स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैंक से लूट के बाद बैग लेकर फरार हो रहे एक अपराधी को जमुआ थाना क्षेत्र के बंसीडीह में पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, धनवार स्थित यूको बैंक में पांच बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद अपराधी लूट का सामान लेकर फरार हो रहे थे। इसी दौरान बैग लेकर भाग रहे एक अपराधी को जमुआ के बंसीडीह में पकड़ लिया गया।

वहीं, बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लूट की वारदात और भागते अपराधियों की तस्वीर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पकड़े गए अपराधी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।

दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!