
स्टील गेट, झरिया, केंदुआडीह, कतरास और वासेपुर समेत प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद: दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस केंद्र से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन भी शामिल हुए।

फ्लैग मार्च के दौरान स्टील गेट, झरिया, केंदुआडीह, कतरास और वासेपुर समेत प्रमुख इलाकों में दुर्गा पूजा पंडालों एवं मेला क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज को फॉलो, लाइक और शेयर करें। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए सब्सक्राइब करें।