पाकुड़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पाकुड़। जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पाकुड़ एसपी ने जिला आदेश संख्या 852/2026 के तहत जिले के कुल 15 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। तबादले की सूची में कई थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी भी शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तबादले के बाद जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में पुलिस पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय होंगी।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित थाना एवं ओपी की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

About Author

error: Content is protected !!