रामगढ़ में 13 पुलिस इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला, पतरातू समेत कई थानों के प्रभारी बदले

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिस प्रशासन में आवश्यक फेरबदल के उद्देश्य से एसपी मुकेश लुनायत ने 13 इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना और ओपी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पाण्डेय — थाना प्रभारी, यातायात, रामगढ़

इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार पाण्डेय — थाना प्रभारी, रामगढ़

इंस्पेक्टर रजत कुमार — पुलिस अंचल निरीक्षक, गोला अंचल

इंस्पेक्टर पंकज कुमार — पुलिस अंचल निरीक्षक, मांडू अंचल

सब इंस्पेक्टर विकास आर्यन — थाना प्रभारी, पतरातू

सब इंस्पेक्टर अनन्त कुमार सिंह — थाना प्रभारी, बासल थाना

सब इंस्पेक्टर रेणुका कुमारी दास — थाना प्रभारी, महिला थाना

सब इंस्पेक्टर शिवलाल गुप्ता — ओपी प्रभारी, भुरकुंडा

सब इंस्पेक्टर रौशन बाड़ा — ओपी प्रभारी, बरकाकाना

सब इंस्पेक्टर कैलाश कुमार — पुलिस केंद्र

सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार — पुलिस केंद्र

सब इंस्पेक्टर वीणा कुमार — पुलिस केंद्र

सब इंस्पेक्टर उमाशंकर वर्मा — पुलिस केंद्र

पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और ओपी में नई कमान संभालने वाले अधिकारियों से कानून-व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद है।

About Author

error: Content is protected !!