देवघर में रंगदारी मांगने वाले कुख्यात गिरोह का खुलासा, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

देवघर में रंगदारी मांगने वाले कुख्यात गिरोह का खुलासा, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर। नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक ब्लैक स्कॉर्पियो बरामद की है।

मामला 11 सितंबर की रात का है। अमरनाथ केशरी अपने परिवार के साथ वीआईपी आईलेक्स में फिल्म देखने पहुंचे थे। इसी दौरान इंटरवल में आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग की। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के साथ ब्लैक स्कॉर्पियो में सदर अस्पताल क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरिशरणम कुटिया के पीछे घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस, रिषभ राज उर्फ रिषभ केसरी, सौरभ श्रृंगारी और प्रशांत कुमार झा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संगठित अपराध गिरोह से जुड़े हैं और इनके खिलाफ 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!