बोकारो में लाखों की अवैध बीयर जब्त, XUV 500 से 1080 केन बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1080 केन बीयर बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा XUV 500 वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पुरुलिया की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 (WB02AA 5500) में भारी मात्रा में अवैध बीयर चास की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की।
चास कॉलेज के पास पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक चेकनाका को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिस्सा बस स्टैंड के पास वाहन को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान वाहन से 45 कार्टून HAYWARDS 5000 बीयर बरामद हुई। प्रत्येक कार्टून में 24 केन थे, यानी कुल 1080 केन बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस ने बीयर और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक, चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला BNS की धारा 274/275/35(5) एवं 47(A) Excise Act 1915 के तहत दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप टुडू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।