चतरा विधायक के बेटे सौरभ सकुशल बरामद, नशे की हालत में मिले; अपहरण की बात से पुलिस का इनकार

चतरा विधायक के बेटे सौरभ सकुशल बरामद, नशे की हालत में मिले; अपहरण की बात से पुलिस का इनकार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ पासवान, जो Amity University के छात्र हैं, को रांची पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। सौरभ के लापता होने के बाद अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने अपहरण की बात से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान सौरभ के भी गायब होने की सूचना सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सौरभ को बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में सौरभ के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल छात्रों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!