टुंडी के आंगनबाड़ी केंद्रों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, सेविका-सहायिका को ड्रेस कोड व पौधे वितरित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी: नए शैक्षणिक सत्र एवं सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को टुंडी प्रखंड के दर्जन भर आंगनबाड़ी केंद्रों में सांकेतिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुरेश कुमार बरनवाल की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को निर्धारित ड्रेस कोड के तहत दो जोड़ी साड़ी-ब्लाउज उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आंगनबाड़ी केंद्रों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक चयनित आंगनबाड़ी केंद्र को दो-दो पौधे भी दिए गए। इस पहल के माध्यम से बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने के साथ-साथ सेविका-सहायिकाओं में निर्धारित ड्रेस कोड के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

प्रभारी बाल विकास पदाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। पौधरोपण से केंद्रों का वातावरण भी स्वच्छ एवं हरित बनाने में मदद मिलेगी।

About Author

error: Content is protected !!