कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहेबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। रास्ते में जामताड़ा के पास उसने कथित तौर पर शौच जाने के बहाने वाहन रुकवाया, फिर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा पर हत्या, रंगदारी, सुपारी किलिंग और अन्य गंभीर अपराधों के 60 से अधिक मामले दर्ज थे। घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

About Author

error: Content is protected !!