धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबारियों और आउटसोर्सिंग संचालकों समेत 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबारियों और आउटसोर्सिंग संचालकों समेत 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

धनबाद: झारखंड के धनबाद में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला कारोबारियों, आउटसोर्सिंग संचालकों और उनसे जुड़े लोगों के करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जानकारी के अनुसार, अनिल गोयल, एल.बी. सिंह, गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, हरेंद्र चौहान, माधो सिंह, महेंद्र प्रताप, इम्तियाज अली और रजनीकांत शर्मा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर सुबह से ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच और तलाशी अभियान चला रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की कई टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई में जुटी हैं। छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन, कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

फिलहाल ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Prime News 24 इस बड़ी कार्रवाई से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

About Author

error: Content is protected !!