कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

देवघर में फर्जी साइबर पुलिस गैंग का भंडाफोड़, हथियार और पुलिस वर्दी के साथ 10 गिरफ्तार
धनबाद पुलिस ने कतरास ब्लाइंड मर्डर केस का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या मामले में गठित एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, बाइक, मृतक का मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी बरामद किया है।

23 जुलाई की शाम सोरीटांड़-कौशलपुरम के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान बरवाअड्डा निवासी और बीसीसीएल कर्मी 57 वर्षीय जयराम मांझी के रूप में हुई। मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी,
धनबाद में अवैध गौ-तस्करी का भंडाफोड़, गौ रक्षकों ने 5 मवेशी कराए मुक्त; चालक- मालिक फरार
जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर कतरास थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने एसआईटी का गठन किया। बाघमारा एसडीपीओ अजीत विमल के नेतृत्व में पुलिस ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित कई दस्तावेज और आरोपियों के खून लगे कपड़े बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कुंदन कुमार ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी दोस्ती बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी से हुई थी, लेकिन उसने पैसों के लालच में प्रेम चौहान के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की। हालांकि वारदात के बाद आरोपी मृतक के खाते से पैसे निकालने में सफल नहीं हो सके।
पुलिस का कहना है कि इस ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे में एसआईटी की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही।