देवघर में फर्जी साइबर पुलिस गैंग का भंडाफोड़, हथियार और पुलिस वर्दी के साथ 10 गिरफ्तार

देवघर में फर्जी साइबर पुलिस गैंग का भंडाफोड़, हथियार और पुलिस वर्दी के साथ 10 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साइबर पुलिस बनकर करते थे लूटपाट, देवघर पुलिस ने 10 नकली पुलिसकर्मियों को दबोचा

देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी-रौशन मोड़ के बीच स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, पांच सेट केमोफ्लाज वर्दी, पांच टोपी, चार पुलिस स्टिक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना मो. मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू, जो हुसैनाबाद का उप-मुखिया है, अपने साथियों के साथ साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर साइबर अपराधियों के घरों में छापेमारी का झांसा देता था और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह जसीडीह, मोहनपुर, सोनारायठाढ़ी, मधुपुर और पथरौल थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. फारुख अंसारी फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले में सजायाफ्ता भी है।
इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!