मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

धनबाद: धनबाद के मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य डाकघर को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय दोनों को निशाना बनाने की बात कही गई।

धमकी मिलते ही डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

एहतियात के तौर पर पूरे मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को तत्काल खाली करा दिया गया। उस समय डाकघर में अपने विभिन्न कार्यों के लिए 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को एहतियातन खाली रखा गया है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!