जयप्रकाश राय उर्फ पलटू राय पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जयप्रकाश राय उर्फ पलटू राय पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

धनबाद:चासनाला की साउथ कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जयप्रकाश राय उर्फ पलटू राय लगातार उन्हें धमका रहा है।

सुनीता देवी के अनुसार, जयप्रकाश राय महिला थाना कांड संख्या 19/25 का अभियुक्त है और उसका जमानत आदेश भी हाईकोर्ट से रद्द हो चुका है। इसके बावजूद वह धनबाद सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान खुलेआम उन्हें गाली-गलौज करता है और केस वापस लेने की धमकी देता है।

पीड़िता का कहना है कि कोर्ट परिसर में हुई इस घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 और महिला थाना को भी दी है। अब उन्होंने एसएसपी से जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने तथा मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!