जामताड़ा: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की अहम बैठक, सभी पुलिस पदाधिकारी हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा: जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान एसपी ने जिले में बढ़ते एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर भी चर्चा की गई।

About Author

error: Content is protected !!