Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कुल 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 07 मोबाइल फोन और 09 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध साइबर अपराध थाना कांड संख्या-34/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पर एक बड़ी सफलता माना जा रहा