प्रेमी संग छठी बार घर से भागी युवती, इस बार खदान में बनाया ठिकाना, पुलिस ने किया बरामद

प्रेमी संग छठी बार घर से भागी युवती, इस बार खदान में बनाया ठिकाना, पुलिस ने किया बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिश्तेदारों के घरों से पांच बार मिल चुकी थी युवती, छठी बार सुनसान कोलियरी क्षेत्र में छिपा था प्रेमी जोड़ा

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती के बार-बार घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती इस बार अपने प्रेमी के साथ बासुदेवपुर कोलियरी क्षेत्र की एक सुनसान खदान में छिपी हुई मिली, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, युवती पूर्व में भी पांच बार घर छोड़ चुकी है। हर बार उसे खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। पहले वह रिश्तेदारों के यहां शरण लेती थी, लेकिन इस बार दोनों ने पुलिस और परिजनों की नजरों से बचने के लिए कोलियरी क्षेत्र के एक सुनसान स्थान को चुना।
बताया जाता है कि युवती करीब दो दिनों तक खदान क्षेत्र में रही। इस दौरान उसका प्रेमी चोरी-छिपे भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाता रहा। वहीं युवती की मां द्वारा लोयाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने युवती के ठिकाने की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने कोलियरी क्षेत्र में अभियान चलाकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने युवती को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!