बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी मामले में प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी मामले में प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बालीडीह ओपी क्षेत्र स्थित BMW प्लांट के मैनेजर से रंगदारी मांगने और धमकी भरा पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान गैंग के एक मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया रेडमी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि इसी मोबाइल का उपयोग धमकी भरा संदेश और पर्चा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए किया गया था।
बताया जा रहा है कि BMW प्लांट के मैनेजर को रंगदारी की मांग को लेकर धमकियां दी गई थीं, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और रंगदारी वसूली से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

About Author

error: Content is protected !!