बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 20 लाख कैश और 6 किलो सोना लूट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मध्य प्रदेश से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके का है, जहां Bank of Maharashtra की शाखा में हथियारबंद बदमाश घुस गए।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट के अंदर ही लुटेरों ने बैंक से 20 लाख रुपये नकद और लगभग 6 किलो सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है।
इस बड़ी वारदात के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं — आखिर दिनदहाड़े बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर इतनी बड़ी लूट कैसे हो गई?